हल्द्वानी: नुमाइश के विरोध में उतरे पार्षद और स्थानीय लोग, यह है वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में प्रस्तावित नुमाइश (मेला प्रदर्शनी) की सुगबुगाहट के बीच क्षेत्र में विरोध शुरू हो गया है। शुक्रवार को वार्ड नंबर आठ के पार्षद और उक्रांद के महानगर अध्यक्ष रवि वाल्मीकि की अगुवाई में आयोजित बैठक में मेला प्रदर्शनी का विरोध किया गया। पार्षद रवि वाल्मीकि ने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में प्रस्तावित नुमाइश (मेला प्रदर्शनी) की सुगबुगाहट के बीच क्षेत्र में विरोध शुरू हो गया है। शुक्रवार को वार्ड नंबर आठ के पार्षद और उक्रांद के महानगर अध्यक्ष रवि वाल्मीकि की अगुवाई में आयोजित बैठक में मेला प्रदर्शनी का विरोध किया गया।

पार्षद रवि वाल्मीकि ने कहा कि जहां अभी कोरोना पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है और कई लोगों को पहला और दूसरा टीका सही ढंग से नहीं लगा है तो ऐसे में एमबी इंटर कॉलेज के मैदान पर नुमाइश क्यों लगाई जा रही है। एक तरफ जहां सरकार और स्थानीय प्रशासन लोगों को कोरोना को खत्म करने के लिए भीड़ से बचने की सलाह दे रहा है, वहीं दूसरी तरफ ऐसे भीड़ वाली नुमाइश का आयोजन कर कोरोना को फैलने की दावत दी जा रही है।

उक्रांद नेता काजल रावत ने कहा कि वार्ड आठ में नुमाइश की वजह से गुंडागर्दी, ध्वनि प्रदूषण, ट्रैफिक जाम और अराजकता की समस्या बढ़ जाती है और साथ ही आसपास लोगों के घर, कॉलेज और अस्पताल जैसे कई सार्वजनिक स्थल है जिन्हें नुमाईश की वजह से कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

पार्षद ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने संज्ञान नहीं लिया तो उक्रांद कार्यकर्ता व स्थानीय लोग नुमाइश गेट पर धरना देंगे और उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। बैठक में नवीन शर्मा, अजय कुमार किशोर रावत, अर्जुन वाल्मीकि, मुन्ना आर्य बिट्टू कुमार महेंद्र कश्यप, गिरीश आर्य, विशाल वाल्मीकि, रमेश पवार, मोहन बिष्ट, चंदन बिष्ट, सुरेश जोशी, नीरज जोशी, विशाल कुमार, मंथन, प्रमोद, राजेश, विपिन आदि रहे।

संबंधित समाचार