हल्द्वानी: बीच सड़क भिड़े दो सांड, मची अफरातफरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मुखानी रोड पर दो सांडों के बीच हुए मुकाबले ने अफरा तफरी मचा दी। एक घंटे तक इन दोनों के बीच आधा किमी तक भिड़ंत रही। रोड जाम हो गया और फिर बमुश्किल इन्हें अलग किया जा सका। गोवर्धन पूजा के दिन शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे दो नहरिया में …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मुखानी रोड पर दो सांडों के बीच हुए मुकाबले ने अफरा तफरी मचा दी। एक घंटे तक इन दोनों के बीच आधा किमी तक भिड़ंत रही। रोड जाम हो गया और फिर बमुश्किल इन्हें अलग किया जा सका।

गोवर्धन पूजा के दिन शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे दो नहरिया में मुखानी रोड पर काले और लाल रंग के दो सांड आपस में भिड़ गए। सांड की ऐसी हरकतों के कारण पहले कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लिहाजा दोनों की बीच लड़ाई को देख लोग घबरा गए। भिड़ते हुए सांड को देखने के लिए अपनी अपनी छतो पर पहुंच गए।

खतरे के डर से उस रोड पर गाड़ियां भी रुक गईं। लोगों ने उन्हें रोकने के लिए छत से ही पानी, गिट्टी व अन्य सामान फेंकना शुरू कर दिया। लेकिन दोनों सांड भिड़ते हुए जगदंबा नगर चौराहे पर पानी टंकी के पास पहुंच गए। यहां भी दोनों के बीच भिड़ंत होती रही। काले रंग का सांड कमजोर पड़ा और वह दूसरे सांड से जब खुद दूर हटा तो एक युवक उसके पीछे डंडा लेकर दौड़ा और तब जाकर यह भिड़ंत खत्म हो सकी। इस दौरान बड़ी दुर्घटना को लेकर लोगों में डर बना हुआ था।

संबंधित समाचार