रामपुर : मुरादाबाद-नैनीताल हाइवे पर बाइकों की भिड़ंत में पोस्टमैन की मौत, एक जख्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/मसवासी, अमृत विचार। मुरादाबाद-नैनीताल हाईवे पर आमने-सामने से दो बाइकों की भिड़ंत हो गई।जिसमें पोस्टमैन की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई। दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बाजपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार दोपहर मानपुर स्थित उप डाकघर के पोस्टमैन गफ्फार हुसैन अपने गांव …

रामपुर/मसवासी, अमृत विचार। मुरादाबाद-नैनीताल हाईवे पर आमने-सामने से दो बाइकों की भिड़ंत हो गई।जिसमें पोस्टमैन की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई। दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बाजपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गुरुवार दोपहर मानपुर स्थित उप डाकघर के पोस्टमैन गफ्फार हुसैन अपने गांव मजरा खुशालपुर से बाजपुर दिशा की ओर जा रहे थे। मानपुर उत्तरी गांव के नजदीक मुरादाबाद नैनीताल हाइवे पर बाजपुर दिशा की ओर से आ रहे बाइक सवार नरपत नगर निवासी पवन पुत्र पूरन से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर होते ही पोस्टमैन गफ्फार हुसैन मौके पर गिर पड़े।

हादसा होते ही आनन-फानन में राहगीरों की भीड़ जुट गई राहगीरों ने पोस्टमैन को उठाकर बाजपुर के अस्पताल भेजा। हालत गंभीर होने पर काशीपुर के एक अस्पताल रेफर किया।लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।दुर्घटना से पोस्टमैन के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई नहीं करते हुए पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।शुक्रवार को पोस्टमैन का गमगीन माहौल के बीच दफन कर दिया गया। उधर नरपत नगर निवासी पवन कुमार को गंभीर हालत में बाजपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से कार्रवाई के लिए कोई तहरीर नहीं मिली हैं।

संबंधित समाचार