भाजपा सांसद के कार्यक्रम का विरोध करने पहुंचे किसानों पर लाठीचार्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हिसार। तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन के तहत आज किसान सांसद रामचंद्र जांगड़ा के कार्यक्रम का विरोध करने पहुंचे जहां पुलिस से उनका टकराव हुआ और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा नेता रामचंद्र जांगड़ा का आज हरियाणा में हिसार जिले के नारनौंद गांव में विश्वकर्मा धर्मशाला …

हिसार। तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन के तहत आज किसान सांसद रामचंद्र जांगड़ा के कार्यक्रम का विरोध करने पहुंचे जहां पुलिस से उनका टकराव हुआ और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया।

राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा नेता रामचंद्र जांगड़ा का आज हरियाणा में हिसार जिले के नारनौंद गांव में विश्वकर्मा धर्मशाला का शिलान्यास करने का कार्यक्रम था। किसानों को जब इसकी भनक लगी तो वह बड़ी संख्या में इकट्ठे होकर उनका विरोध करने के लिए वहां पहुंचे। किसान काले झंडे लिये हुए थे और उन्होंने एक गली, जहां से सांसद को गुजरना था, ट्रैक्टर लगाकर बंद कर दी।

उधर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। इसमें भाजपा नेता की गाड़ी का शीशा टूट गया। पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया जिसमें कुछ किसानों को चोटें आईं हैं। पुलिस ने दो किसानों को हिरासत में भी लिया है। बाद में विरोध में किसानों ने हिसार-दिल्ली रोड पर स्थित रामायण टोल प्लाज पर जाम लगा दिया, जिससे सैंकड़ों वाहन राष्ट्रीय मार्ग पर फंस गए।

संबंधित समाचार