हल्द्वानी: समाज में उत्कृष्ट काम करने वाले को कल मिलेगा उत्तराखंड आइकॉन अवार्ड
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड वर्ल्ड रिकॉर्ड संस्थान की ओर से राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड आइकॉन अवार्ड-2021 का आयोजन हो रहा है। यह आयोजन सात नवंबर (रविवार) को सुबह 11:30 बजे नगर निगम सभागार में होगा। कार्यक्रम संयोजक आयुष गुप्ता एवं डॉ प्रमोद अग्रवाल ने बताया कि इस अवार्ड समारोह में प्रदेश में …
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड वर्ल्ड रिकॉर्ड संस्थान की ओर से राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड आइकॉन अवार्ड-2021 का आयोजन हो रहा है। यह आयोजन सात नवंबर (रविवार) को सुबह 11:30 बजे नगर निगम सभागार में होगा।
कार्यक्रम संयोजक आयुष गुप्ता एवं डॉ प्रमोद अग्रवाल ने बताया कि इस अवार्ड समारोह में प्रदेश में समाजसेवा, चिकित्सा, शिक्षा, साहित्य, ज्योतिष, व्यापार व उद्योग, संस्कृति, नृत्य गीत संगीत, कृषि, पर्यावरण सुरक्षा, वन, सोशल मीडिया , कला आदि क्षेत्रों में योगदान देने वाले दो दर्जन लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
स्मारिका के सफल प्रकाशन एवं आईकॉन अवॉर्ड विजेताओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।
