भवाली: कांग्रेसियों ने चलाया घर- घर सदस्यता अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भवाली, अमृत विचार। नगर कांग्रेस कमेटी ने घर- घर सदस्यता अभियान चलाया। नगर अध्यक्ष हितेश साह और पीसीसी सचिव खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में अलग-अलग दो टीमों ने दुकानों और घर-घर जाकर तीन सौ लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। नगर अध्यक्ष हितेश साह ने बताया कि तीन दिवसीय सदस्यता अभियान के तहत कार्यकर्ता घर-घर …

भवाली, अमृत विचार। नगर कांग्रेस कमेटी ने घर- घर सदस्यता अभियान चलाया। नगर अध्यक्ष हितेश साह और पीसीसी सचिव खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में अलग-अलग दो टीमों ने दुकानों और घर-घर जाकर तीन सौ लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

नगर अध्यक्ष हितेश साह ने बताया कि तीन दिवसीय सदस्यता अभियान के तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और गौरवशाली इतिहास से अवगत करा कांग्रेस की सदस्यता दिलवाएंगे। इस दौरान महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव शांति तिवारी, नगर सचिव राहुल कुमार, नगर उपसचिव विशाल कुमार, पवन टम्टा, दिव्यांशु चंद्रा आदि थे।

संबंधित समाचार