हल्द्वानी: पटाखों के धुएं से बिगड़ गई हल्द्वानी की आबोहवा, आंकड़े चौकाने वाले
हल्द्वानी, अमृत विचार। दिवाली की खुशियों के बीच लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। इससे शहर की हवा की गुणवत्ता खराब हो गई। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 251 पर पहुंच गया, जबकि 28 अक्टूबर को एक्यूआई 110 था। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) दिवाली पर हवा की मॉनिटरिंग करता है। इस बार 28 अक्टूबर से शुरू हुई …
हल्द्वानी, अमृत विचार। दिवाली की खुशियों के बीच लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। इससे शहर की हवा की गुणवत्ता खराब हो गई। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 251 पर पहुंच गया, जबकि 28 अक्टूबर को एक्यूआई 110 था। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) दिवाली पर हवा की मॉनिटरिंग करता है।
इस बार 28 अक्टूबर से शुरू हुई मॉनिटरिंग के पहले दिन हल्द्वानी का एक्यूआई 110 था। इसके बाद 29 और 30 अक्टूबर को एक्यूआई 111 पहुंच गया। 31 को 114, एक नवंबर को 116, दो को 121 और तीन नवंबर को एक्यूआई 130 पहुंच गया।
पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. आरके चतुर्वेदी ने बताया कि दिवाली के दिन एक्यूआई 251 दर्ज किया गया। 200 से 300 के बीच एक्यूआई खराब की श्रेणी में आता है। हवा का स्तर खराब होने से सेहत पर दुष्प्रभाव पड़ते हैं। सांस के मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी होती है।
