नैनीताल: पटाखे जलाने को लेकर हुआ विवाद, जमकर हुई हाथापाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। नगर के मल्लीताल क्षेत्र में पटाखों को फोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच जमकर हाथापाई हो गई। जिस पर परिवार की महिला ने अपने देवर और देवरानी के खिलाफ मल्लीताल कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए काईवाई की मांग की। जानकारी …

नैनीताल, अमृत विचार। नगर के मल्लीताल क्षेत्र में पटाखों को फोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच जमकर हाथापाई हो गई। जिस पर परिवार की महिला ने अपने देवर और देवरानी के खिलाफ मल्लीताल कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए काईवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार नगर के मल्लीताल बेकरी कंपाउंड निवासी महिला कमर जहा ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि जब उसने अपने देवर से घर के बहार बम जलाने को मना किया तो देवर व देवरानी ने उससे अभद्रता कर मारपीट शुरू कर दी। जिस पर उसने मल्लीताल कोतवाली में देवर व देवारानी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर हेमन्त बेदी व सोनी बेदी के खिलाफ धारा 323 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

संबंधित समाचार