हल्द्वानी: पांच रुपये प्रतिदिन विलंब दंड शुल्क देंगे एक हजार व्यापारी
हल्द्वानी, अमृत विचार। ट्रेड लाइसेंस बनवाने के लिए अब एक हजार व्यापारियों को पांच रुपये प्रतिदिन विलंब शुल्क देना होगा। नगर निगम ने 31 अक्टूबर के बाद अतिरिक्त दंड शुल्क की छूट खत्म कर दी है। यही नहीं बड़े व्यापारियों की सूची तैयार कर उन्हें नोटिस भी जारी किए जाएंगे। नगर निगम क्षेत्र में लाइसेंस …
हल्द्वानी, अमृत विचार। ट्रेड लाइसेंस बनवाने के लिए अब एक हजार व्यापारियों को पांच रुपये प्रतिदिन विलंब शुल्क देना होगा। नगर निगम ने 31 अक्टूबर के बाद अतिरिक्त दंड शुल्क की छूट खत्म कर दी है। यही नहीं बड़े व्यापारियों की सूची तैयार कर उन्हें नोटिस भी जारी किए जाएंगे।
नगर निगम क्षेत्र में लाइसेंस उपविधि लागू है। एक्ट के मुताबिक जनरल स्टोर, ब्यूटी पार्लर, रेस्टोरेंट चलाने से लेकर भूसा, आइसक्रीम व सब्जी विक्रेताओं को भी लाइसेंस लेना जरूरी होगा। अलग अलग वर्ग (विक्री की अलग अलग वस्तुओं की दुकानों) के हिसाब से दुकानों के लिए लाइसेंस शुल्क निर्धारित हैं।
निगम अधिकारियों के अनुसार दो सौ रुपये से 13 हजार रुपये तक का शुल्क लाइसेंस के लिए लिया जाता है। यह व्यवस्था ऑनलाइन चल रही है। इस साल छह हजार व्यापारियों को ट्रेड लाइसेंस दिए जाने का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष पांच हजार के करीब ही व्यापारी लाइसेंस पा सके।
निगम के पास भी 25 लाख रुपये तक राजस्व एकत्र हो सका। कर अधीक्षक महेश पाठक ने बताया कि 31 अक्टूबर के बाद जो भी ट्रेड लाइसेंस के लिए आवेदन करेगा, उसे पांच रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अतिरिक्त दंड
