पिथौरागढ़: खाई में गिरी कार, शिक्षक दंपती समेत बच्चे की मौत
पिथौरागढ़, अमृत विचार। हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही एक कार शनिवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुपकोट बैंड के पास दुर्घनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मृतक …
पिथौरागढ़, अमृत विचार। हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही एक कार शनिवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुपकोट बैंड के पास दुर्घनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
मृतक जिमवाल परिवार मूल रूप से ओगला का रहने वाला है। वर्तमान में परिवार जिला मुख्यालय के रई वार्ड में रह रहा था। मृतक शिक्षक रानीखेत के राजकीय इंटर कालेज बासकोट में तैनात थे। उनकी पत्नी पिथौरागढ़ में ही गेस्ट टीचर थी। परिवार दीपावली मनाने के लिए अपने परिजनों के पास हल्द्वानी गया था और शनिवार को वापस लौट रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार चला रहे बलवंत जिमवाल (36), उनकी पत्नी पूर्णिमा जिमवाल (32) और छह वर्षीय पुत्र भाव्यांश की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार सुरेंद्र बहादुर और नवनीत घायल हो गए। तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि दुर्घटना का कारण चालक बलवंत को नींद की झपकी आना हो सकता है। कारणों की जांच की जा रही है।
