आज का राशिफल। 07 नवंबर, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज अधिकारी वर्ग से आपको कठिनाई का अनुभव होगा। आर्थिक स्थिति में उठापटक हो सकती है। व्यापारिक अनुबन्धों में सावधानी रखें। गले में इन्फेक्शन और जलन की समस्या होने की आशंका है। कारोबार में धीमापन रहेगा। वृष राशि आज बुद्धि-विवेक का परिचय देंगे। जॉब में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सन्तान के विवाह …

मेष राशि

आज अधिकारी वर्ग से आपको कठिनाई का अनुभव होगा। आर्थिक स्थिति में उठापटक हो सकती है। व्यापारिक अनुबन्धों में सावधानी रखें। गले में इन्फेक्शन और जलन की समस्या होने की आशंका है। कारोबार में धीमापन रहेगा।

वृष राशि

आज बुद्धि-विवेक का परिचय देंगे। जॉब में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सन्तान के विवाह में आ रही परेशानी दूर होगी। आय में वृद्धि होने की सम्भावना है। मित्रों के साथ मनोरंजन का आनन्द उठायेंगे। लवमेट्स के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

मिथुन राशि

आज दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पारिवारिक जनों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। आपको सुखद समाचार प्राप्त होंगे। विवादित मामलों का निपटारा हो सकता है। बच्चों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। व्यर्थ समय बर्बाद न करें।

कर्क राशि

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा व्यतीत होगा। घर में रिश्तेदार आ सकते हैं। नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। कमीशन सम्बन्धित कार्यों से धन लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं।

सिंह राशि

आज रोजगार में बाधा आ सकती है। आपको कर्ज लेना पड़ सकता है। अपरिचित लोगों पर अन्धविश्वास करना उचित नहीं है। मन में अज्ञात भय व्याप्त हो सकता है। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। आलस्य और प्रमाद से बचें।

कन्या राशि

आज आपको अपने स्वाभिमान की रक्षा करनी होगी। स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा। आज पर्यटन के लिए जा सकते हैं। बड़े-बुजुर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से आपको लाभ प्राप्त होगा।

तुला राशि

आज यात्रा से आपको लाभ प्राप्त होगा। जॉब में आपको बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। नया वाहन आप खरीद सकते हैं। पुरानी स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों से छुटकारा होगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर भावुक हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आज सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। जॉब में अपेक्षानुकूल परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। लम्बी दूरी की यात्रा हो सकती है।

धनु राशि

आज फालतू खर्चों में आप धन बर्बाद कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में अनबन हो सकती है। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। सेहत के विकार जन्म ले सकते हैं। अनावश्यक विवादों से आपको बचना चाहिये।

मकर राशि

आज व्यवसाय में आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। पुराने विवादों को लेकर झगड़ा समाप्त होने की सम्भावना है। जीवनसाथी के ऊपर धन खर्च करेंगे। परिवार में आपका वर्चस्व मजबूत होगा। व्यापार में आपको जबरदस्त धन लाभ प्राप्त होगा

कुंभ राशि

आज विदेश यात्रा होने के योग बन रहे हैं। भविष्य की योजनाओं के प्रति आप आकर्षित रहेंगे। अपनी प्रतिभा को पहचानें और उसे विकसित करने का प्रयास करेंगे। रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। कारोबारी यात्रा हो सकती है।

मीन राशि

आज आपकी बातों का लोग अनादर कर सकते हैं। दिखावे की प्रवृत्ति से बचना चाहिये। अपनी जीवनशैली को व्यवस्थित रखें। सर्वाइकल का दर्द उभर सकता है। वाणी में नम्रता बनाये रखें। अनजान लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें।