नैनीताल: विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड क्रांति दल की युवा जिला इकाई का गठन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में यूकेडी के केंद्रीय युवा अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट की संस्तुति पर नैनीताल जिलाध्यक्ष अशोक बोहरा ने जिला इकाई का गठन किया है। जिसमें कैलाश चंद्र कांडपाल को जिला उपाध्यक्ष, हिमांशु शर्मा व हेमू परगांई …

हल्द्वानी, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में यूकेडी के केंद्रीय युवा अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट की संस्तुति पर नैनीताल जिलाध्यक्ष अशोक बोहरा ने जिला इकाई का गठन किया है। जिसमें कैलाश चंद्र कांडपाल को जिला उपाध्यक्ष, हिमांशु शर्मा व हेमू परगांई को महामंत्री और चुन्नी लाल साह को संरक्षक बनाया गया है। ललित मोहन चुनेरा, सुनील कुमार आर्या, सार्थक कुमार आर्या को सदस्य बनाया गया है।

जिलाध्यक्ष अशोक बोहरा ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल पूरी तरह से जनता के बीच है। भाजपा और कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता में आक्रोश है। युवा टीम पार्टी को मजबूत करने के साथ ही जनता के बीच राष्ट्रीय पार्टियों के खोखले दावे और भ्रष्टाचार की पोल खोलने के काम करेगी।

युवा जिला इकाई के गठन पर केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल, जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, केंद्रीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ  राजेन्द्र बिष्ट, कें‍द्रीय युवा महामंत्री मनोज नेगी, केंद्रीय युवा सचिव उत्तम बिष्ट ने शुभकामनाएं दीं हैं।

संबंधित समाचार