नैनीताल में स्मैक खपाने जा रहा था रामनगर का युवक, पुलिस ने दबोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। पहाड़ी क्षेत्रों में भी अब स्मैक का कारोबार तेजी के साथ फैलने लगा है। शनिवार को पुलिस ने नैनीताल में स्मैक खपाने आ रहे एक युवक को धर दबोचा। चैकिंग के दौरान रामनगर निवासी युवक को 55.24 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बता दें कि नैनीताल पुलिस ने अब तक …

नैनीताल, अमृत विचार। पहाड़ी क्षेत्रों में भी अब स्मैक का कारोबार तेजी के साथ फैलने लगा है। शनिवार को पुलिस ने नैनीताल में स्मैक खपाने आ रहे एक युवक को धर दबोचा। चैकिंग के दौरान रामनगर निवासी युवक को 55.24 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बता दें कि नैनीताल पुलिस ने अब तक स्मैक की सबसे बड़ी खेप बरामद की है। जिस पर एसएसपी ने पुलिस को नगद पुरुस्कार देने की घोषणा की है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शनिवार की देर रात मंगोली चौकी प्रभारी उमेश रजवार क्षेत्र में टीम के साथ गश्त कर रहे थे। तभी घटगड़ के समीप पुलिस ने एक युवक को बाइक संख्या यूके 19 ए 0772 के पास खड़ा देखा जिस पर पुलिस को देख युवक भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन पुलिस ने युवक को धर दबोचा और पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो युवक के पास से 55.24 ग्राम स्मैक बरामद की गई। साथ ही पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि वह स्मैक बेचने के लिए नैनीताल जा रहा था। जिस पर पुलिस युवक को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई।

कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि गुलरघट्टी रामनगर निवासी 24 वर्षीय अल्ताफ सिद्धकी पुत्र नसीम सिद्दीकी के पास से 55.24 ग्राम स्मैक बरामद की गई। जिस पर युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी की जा रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा