अवैध धर्मांतरण मामले में यूपी एटीएस ने उमर गौतम के बेटे को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी एटीएस ने रविवार को अवैध धर्मांतरण मामले के मुख्य आरोपी मौलाना उमर गौतम के बेटा अब्दुल्ला को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। अब्दुल्ला पर अवैध तरीके से इस्लाम अपनाने वाले लोगों को पैसा बांटने का आरोप है, साथ ही अब्दुल्ला के विभिन्न बैंक खातों में 75 लाख रुपए की रकम आने के …

लखनऊ। यूपी एटीएस ने रविवार को अवैध धर्मांतरण मामले के मुख्य आरोपी मौलाना उमर गौतम के बेटा अब्दुल्ला को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। अब्दुल्ला पर अवैध तरीके से इस्लाम अपनाने वाले लोगों को पैसा बांटने का आरोप है, साथ ही अब्दुल्ला के विभिन्न बैंक खातों में 75 लाख रुपए की रकम आने के सबूत भी मिले हैं। इसमें 17 लाख रुपए विदेशों से आए हैं। अब्दुल्ला ही धर्मांतरण कराने वालों को फंडिंग कर रहा था और जहांगीर आलम कौशल से सीधे संपर्क में था। एटीएस का दावा है कि मौलाना उमर गौतम के अल फारुक की मदरसा व मस्जिद और इस्लामिक दावा सेंटर का काम अब्दुल्ला ही देखता है।

17 लोग हो चुके हैं गिरफ्तार

यूपी एटीएस अवैध धर्मांतरण के आरोप में अब तक 17 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें मौलाना उमर गौतम, उमर गौतम का बेटा अब्दुल्ला, मौलाना कलीम सिद्दीकी, रामेश्वरम कावड़े उर्फ आदम उर्फ एडम, भूप्रिय बन्दों उर्फ अर्सलान मुस्तफा, कौशर आलम, हाफिज इदरीस शामिल है। यूपी एटीएस का कहना है कि उमर गौतम और उसके साथियों को 57 करोड़ की विदेशी फंडिंग हवाला और दूसरे तरीकों से की गई है।

खाते में मिले 75 लाख

यूपी एटीएस का आरोप है कि मौलाना उमर गौतम का बेटा अब्दुल्ला भी अवैध धर्मान्तरण सिंडिकेट से जुड़ा है और धर्मांतरित लोगों को पैसा बांटता है। अब्दुल्ला के बैंक खाते में यूपी एटीएस को 75 लाख रुपए मिले हैं, जिनमें से 17 लाख रुपए विदेश से आए हैं। फिलहाल यूपी एटीएस इन सभी के बैंक खातों की डिटेल्स की जांच कर रही है और परख रही है कि जिन-जिन लोगों का धर्मांतरण करवाया गया था, उन पर कितना पैसा खर्च हुआ था और क्या वह भी धर्मांतरण थे इस धंधे में शामिल नहीं थे।

संबंधित समाचार