हल्द्वानी: पेट्रोल पंप पर धरने पर बैठे कांग्रेसी, पेट्रोल-डीजल 70 रुपए प्रति लीटर करने की मांग
हल्द्वानी, अमृत विचार। कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमत 70 रुपए प्रति लीटर करने की मांग को लेकर पेट्रोल पंप पर धरना प्रदर्शन किया। गुस्साए कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रविवार को महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता नैनीताल रोड स्थित गुरुनानक पेट्रोल पंप पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने धरना …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमत 70 रुपए प्रति लीटर करने की मांग को लेकर पेट्रोल पंप पर धरना प्रदर्शन किया। गुस्साए कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
रविवार को महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता नैनीताल रोड स्थित गुरुनानक पेट्रोल पंप पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने धरना देकर पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि तेल की कीमतों से आम आदमी के जीवन से जुड़ी रोजमर्रा की हर वस्तु महंगी होती है इसलिए हर मोर्चे पर विफल भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार को तेल की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेना चाहिए। सरकार को महंगाई का आमजन के जीवन पर बुरा असर हो रहा है। लोग आर्थिक तंगी से आकर आत्मघाती कदम उठा रहे हैं इसलिए सरकार को विकराल होती महंगाई पर लगाम लगानी चाहिए। सभी ने एक सुर में पेट्रोल-डीजल की कीमत 70 रुपए करने की मांग की।
इस अवसर पर सतीश नैनवाल, सुमित हृदयेश, दीपक बल्यूटिया, ललित जोशी, हरीश मेहता, एनबी गुणवंत, जगमोहन सिंह, हुकुम सिंह कुंवर, केदार पलड़िया, हाजी सुहेल सिद्दीकी, सतनाम सिंह, गजेंद्र गौनियां, गोविंद बगड़वाल, गुरप्रीत प्रिंस, संदीप भैसोड़ा, संजय बिष्ट आदि मौजूद थे।
