प्रदूषण के मामले में फिरोजाबाद चौथे स्थान पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फिरोजाबाद। दीपावली पर हुई आतिशबाजी से जहरीली हवाओं से प्रदूषित हुआ वातावरण फिरोजाबाद में रविवार को भी साफ नहीं हो सका। देश के प्रदूषण वायु गुणवत्ता सूचकांक के अनुसार फिरोजाबाद में ‌प्रदूषण का स्तर आगरा और दिल्ली से भी अधिक खतरनाक स्थिति में पहुंच ‌गया है। देश के प्रभुख शहरों की तुलनात्मक स्थिति मे फिरोजाबाद …

फिरोजाबाद। दीपावली पर हुई आतिशबाजी से जहरीली हवाओं से प्रदूषित हुआ वातावरण फिरोजाबाद में रविवार को भी साफ नहीं हो सका। देश के प्रदूषण वायु गुणवत्ता सूचकांक के अनुसार फिरोजाबाद में ‌प्रदूषण का स्तर आगरा और दिल्ली से भी अधिक खतरनाक स्थिति में पहुंच ‌गया है।

देश के प्रभुख शहरों की तुलनात्मक स्थिति मे फिरोजाबाद चौथे स्थान पर रहा है। फिरोजाबाद औद्योगिक शहर होने की वजह से वायु प्रदूषण के मानक के अनुसार कभी भी संतोष जनक स्थिति में नहीं रहता है, क्योंकि सामान्य तौर पर यहां कम वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 से 250 ए क्यू आई के करीब रहता है।

मगर दीपावली के त्यौहार के दौरान आतिशबाजी के जहरीले ने प्रदूषण सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 443 पर पहुंच गया। दीपावली के तीसरे दिन भी वातावरण में धुंध छाई‌ रही। जबकि रविवार को गाजियाबाद का वायु प्रदूषण गुणवत्ता सूचकांक 455 नोएडा का 446 दिल्ली 428 मेरठ 416 और आगरा का 412 रहा है। फिरोजाबाद का वायु प्रदूषण गुणवत्ता सूचकांक 443 अति खतरनाक स्थिति में पहुंच गया जो जन जीवन के लिए चिंताजनक है। डॉक्टरों के मुताबिक वायु प्रदूषण की यह खतरनाक स्थिति श्वास और दमा के मरीजों के लिए चिंताजनक है।

संबंधित समाचार