बाराबंकी: प्रसव के दौरान महिला की मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जिले के थाना फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम मुंडेरी निवासी एक विवाहिता की शनिवार शाम लखनऊ में प्रसव के बाद मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए उसे मार डालने का आरोप लगाया है। रविवार को मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत आधा दर्जन लोगों के …

बाराबंकी। जिले के थाना फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम मुंडेरी निवासी एक विवाहिता की शनिवार शाम लखनऊ में प्रसव के बाद मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए उसे मार डालने का आरोप लगाया है। रविवार को मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध थाना फतेहपुर में मुकदमा दर्ज हुआ है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मामला थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव मुंडेरी का है। जहां पर इसी गांव निवासी युवराज यादव की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व सीतापुर जिले के ग्राम मधवापुर थाना रेउसा निवासी कल्लू राम की पुत्री अंकिता (21) वर्ष, से हुई थी। गर्भवती अंकिता को पहले प्रसव के लिए ससुराल वाले बीते शुक्रवार को क्वीन मेरी लखनऊ ले गए थे। जहां देर रात उसने पुत्री को जन्म दिया लेकिन इसी के बाद उसकी हालत बिगड़ गई शनिवार शाम करीब पांच बजे अंकिता की मौत हो गई। उसका शव घर पर था।

रविवार को मृतका के भाई मुकेश कुमार ने थाना फतेहपुर में तहरीर देते हुए कहा कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए पति युवराज, जेठ संदीप व रंजीत, देवर नैनसू तथा ससुर बालक राम व उनकी पत्नी अंकिता को दहेज के लिए आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। शनिवार को पति युवराज द्वारा उसे फोन पर अंकिता के मौत की सूचना दी गई।

मृतका अंकिता की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन में मायके से लोग पहुंचे तो अंकिता का शव घर पर रखा मिला। तहरीर में ससुराल वालों पर अंकिता को मार डालने का आरोप लगाया गया। इस विषय पर थाना प्रभारी संजय मौर्य ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर पति युवराज, उसके भाइयों व मां बाप के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई शुरू की जाएगी।

संबंधित समाचार