सीतापुर: नाराज युवक ने ससुराल में जहर खाकर दी जान, परिजानों ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। करवा चौथ के मौके पर मायके आई विवाहिता को विदा कराने पहुंचे युवक ने ससुरालीजनों से विवाद के बाद संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ी तो उसे रेउसा सीएचसी ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी का कहना है कि उसके पति ने विवाद के बाद खुद …

सीतापुर। करवा चौथ के मौके पर मायके आई विवाहिता को विदा कराने पहुंचे युवक ने ससुरालीजनों से विवाद के बाद संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ी तो उसे रेउसा सीएचसी ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी का कहना है कि उसके पति ने विवाद के बाद खुद ही जहर खा लिया, जबकि मृतक के परिवार वालों का आरोप है कि उसकी जहर देकर हत्या कर दी गई है।

हालांकि समाचार लिखे जाने तक हत्या के आरोपों को लेकर मृतक के परिवार वालों ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी थी। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक के परिवार के लोगों ने कोई तहरीर नहीं दी है। यदि तहरीर आती है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

सदरपुर थाना क्षेत्र के बजेहरा गांव निवासी सुधीर कुमार 30 पुत्र सुरेंद्र लोधी की पत्नी करवा चौथ के दिन रेउसा थाना क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर गांव केशन लोधी के यहां मायके आयी थी। शनिवार को पति सुधीर अपनी पत्नी रोशनी को विदा कराने आया हुआ था। तभी सुधीर की किसी बात को लेकर ससुरालीजनों से बात बिगड़ गयी। सुधीर की पत्नी रोशनी का कहना कि पति सुधीर शराब के नशे में होकर ससुरालीजनों से किसी बात को लेकर गाली गलौज हुआ। इसको लेकर नाराज होकर ससुरालीजनों रोशनी को ससुराल भेजने से इंकार कर दिया।

तभी नाराज पति सुधीर ने ससुरालीजनों के सामने जहर खा लिया। जिससे उसकी कुछ ही देर में हालत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ने पर ससुरालीजनों के द्वारा आनन फानन में उसे रेउसा सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद रेउसा सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। साथ में मौजूद लोंग सुधीर को जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी सुधीर की रेउसा सीएचसी में ही मौत हो गई।

डॉक्टर ने इसकी सूचना रेउसा पुलिस को सूचना दे दी। घटना को लेकर मृतक के परिवार के लोग उसकी ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। एसओ महेश चंद्र पांडेय ने बताया कि अभी तक मृतक के परिवारीजन ने कोई संपर्क नहीं किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यदि परिवार के लोग कोई तहरीर देते हैं तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार