विक्की-कटरीना का हुआ रोका, केवल दोनों की फैमिली रहीं मौजूद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और कटरीना कैफ का रविवार को रोका हुआ। यह रोका सेरेमनी कबीर खान और मिनी माथुर के घर पर हुई। बता दें कि कटरीना, कबीर खान के साथ न्यूयॉर्क और एक था टाइगर जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। जानकारी अनुसार दिसंबर में अपनी वेडिंग से पहले विक्की और …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और कटरीना कैफ का रविवार को रोका हुआ। यह रोका सेरेमनी कबीर खान और मिनी माथुर के घर पर हुई।

बता दें कि कटरीना, कबीर खान के साथ न्यूयॉर्क और एक था टाइगर जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। जानकारी अनुसार दिसंबर में अपनी वेडिंग से पहले विक्की और कटरीना ने बहुत छोटे रूप में रोका सेरेमनी की है।

केवल दोनों की फैमिली रहीं मौजूद..

रोका में केवल दोनों के परिवार के सदस्य ही मौजूद थे। जिनमें कटरीना की मां सुजैन, उनकी बहन इसाबेल, विक्की के माता-पिता शाम और वीना कौशल और भाई सनी मौजूद थे।

रॉयल वेडिंग के बाद काम पर लौटेंगे दोनों…

विक्की कौशल और कटरीना कैफ दिसंबर में राजस्थान में शादी करेंगे। वहीं, कटरीना को टाइगर 3 की शूटिंग फिर से शुरू करनी है

संबंधित समाचार