मिर्जापुर: ट्रक चालक ने लिया अचनाक ब्रेक, पीछे से टकराई एंबुलेंस, दो की दर्दनाक मौत
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ट्रक की टक्कर से एम्बुलेंस सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मामले पुलिस ने सोमवार को बताया कि मध्य प्रदेश के जयंत स्थित एक अस्पताल से रविवार को एक मरीज को लेकर एंबुलेंस …
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ट्रक की टक्कर से एम्बुलेंस सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मामले पुलिस ने सोमवार को बताया कि मध्य प्रदेश के जयंत स्थित एक अस्पताल से रविवार को एक मरीज को लेकर एंबुलेंस वाराणसी लालबहादुर शास्त्री एयरपोर्ट गया था।
बीती रात लगभग ग्यारह बजे लौटते समय वाराणसी सोनभद्र राजमार्ग पर स्थित शर्मा मोड़ के पास एक ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से एंबुलेंस पीछे टकरा गई। दुर्घटना के बाद एंबुलेंस काफी दूर ट्रक में फंस कर घिसटती चली गई। जिसमें दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों मे बिहार राज्य केआरा जिले के निवासी शंकर राव व रिंकेश है। घटना में एंबुलेंस चालक बच गया है। ट्रक चालक वाहन सहित भाग निकला।
