मुरादाबाद : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत
मुरादाबाद, अमृत विचार। बिलारी थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि बिलारी थाना क्षेत्र के गांव पीपली निवासी 21 वर्षीय मनोज मजदूरी करता था। उसका विवाह 6 दिसंबर 2020 को आशा के साथ हुआ …
मुरादाबाद, अमृत विचार। बिलारी थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि बिलारी थाना क्षेत्र के गांव पीपली निवासी 21 वर्षीय मनोज मजदूरी करता था। उसका विवाह 6 दिसंबर 2020 को आशा के साथ हुआ था।
आशा ने 10 दिन पहले ही बेटे को जन्म दिया था। आशा हरपाल नगर स्थित बंसल नर्सिंग होम में भर्ती थी जबकि उसके नवजात बेटे को नवीन अस्पताल में रखा गया था। रविवार को मनोज पत्नी और बेटे की छुट्टी करा कर घर ले जा रहा था। आशा अपनी ननद के साथ बेटे को लेकर मारुति वैन में सवार थी जबकि मनोज अपने दोस्त अमित के साथ बाइक पर था।
गांव फतेहपुर के पास अमित सड़क किनारे बाइक रोककर लघुशंका करने लगा। इस दौरान मनोज बाइक पर ही बैठा रहा। तभी सामने से आई तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पत्नी आशा, मां जगवती, बड़े भाई राम किशोर और बहनों सरोज तथा सावित्री का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
