हल्द्वानी: कुमाऊं में धूमधाम से मनेगा राज्य स्थापना दिवस, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 10 नवंबर को हल्द्वानी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर कुमाऊं कमिश्नर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। कमिश्नर सुशील कुमार ने बताया कि राज्य स्थापना दिवस को भव्य बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का आना …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 10 नवंबर को हल्द्वानी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर कुमाऊं कमिश्नर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली।

कमिश्नर सुशील कुमार ने बताया कि राज्य स्थापना दिवस को भव्य बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का आना प्रस्तावित है उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान आपदा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा साथ ही रोजगार मेला भी लगेगा।

 

संबंधित समाचार