बाराबंकी: कोतवाली रामसनेही घाट का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, दिए ये निर्देश
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने सोमवार को रामसनेहीघाट तहसील में आयोजित समाधान दिवस संपन्न होने के बाद कोतवाली रामसनेही घाट का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, आगन्तुक कक्ष, हवालात, मालखाना, शस्त्रागार, कंप्यूटर-कक्ष, मेस, बैरक आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों …
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने सोमवार को रामसनेहीघाट तहसील में आयोजित समाधान दिवस संपन्न होने के बाद कोतवाली रामसनेही घाट का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, आगन्तुक कक्ष, हवालात, मालखाना, शस्त्रागार, कंप्यूटर-कक्ष, मेस, बैरक आदि का निरीक्षण किया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को जनता के साथ शालीन व्यवहार व उसकी समस्याओं का समुचित निस्तारण किये जाने का निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने थाना परिसर को स्वच्छ रखने, कार्यालय अभिलेखों के बेहतर व व्यवस्थित रख-रखाव एवं उनको अद्यावधिक रखने के लिए भी निर्देशित किया। इस दौरान कोतवाली निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
बता दें कि शनिवार को अवकाश होने के कारण सोमवार को रामसनेहीघाट में आयोजित तहसील समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक अनुराग वक्त के साथ पहुंचे जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनका समय सीमा के अंदर गुण दोष के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
तहसील रामसनेहीघाट में आयोजित तहसील समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी डॉ आदर्श के समक्ष राजस्व विभाग से 76, पुलिस विभाग से 18, विकास विभाग से 13, शिक्षा विभाग से 2, अन्य 17, कुल 126 विभिन्न समस्याओं से संबंधित मामले प्रस्तुत हुए जिसमे से शिकायत सुन रहे जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह व पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने चार समस्याओं का समाधान मौके पर ही करा दिया शेष 122 शिकायतों को समय सीमा के अंदर निस्तारण करने के लिए समस्या से संबंधित अधिकारियों को सौप दिया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कहां की आने वाली शिकायतों को गुण दोष के आधार पर समय सीमा के अंदर निस्तारण हर हाल में किया जाना चाहिए इसलिए पूरी ईमानदारी के साथ गुण दोष के आधार पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण समय सीमा के अंदर किया जाना चाहिए। अधिकारियों ने कहां कि एक ही शिकायत के लिए बार-बार शिकायत कर्ताओं को नहीं दौडाया जाना चाहिए। तहसील समाधान दिवस के दौरान उप जिलाधिकारी, सीओ, तहसीलदार, सहित तहसील एवं जिला स्तर के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
