हल्द्वानी: गांव से लाखों की चरस शहर में ला रहा तस्कर, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम पुलिस ने गश्त के दौरान वाहन चेकिंग में एक कार से 1.650 ग्राम चरस बरामद कर तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चरस तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार हैड़ाखान मोटर मार्ग …

हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम पुलिस ने गश्त के दौरान वाहन चेकिंग में एक कार से 1.650 ग्राम चरस बरामद कर तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चरस तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार हैड़ाखान मोटर मार्ग पर वन विभाग के पास पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक कार आती दिखाई दी। कार को रोका तो उसमें कई लोग सवार थे। पुलिस ने कार की तलाश ली तो 1.650 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार चालक ने अपना नाम जय दुर्गा कॉलोनी निवासी युगल गोस्वामी पुत्र स्व. डूंगर गिरी गोस्वामी बताया। पुलिस ने बताया कि वह देवली गांव के एक व्यक्ति से चरस लेकर आया है। दूसरी ओर काठगोदाम पुलिस ने सोनकोट-देवलढूंगा मार्ग से 11.02 ग्राम स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार किया है।

संबंधित समाचार