हल्द्वानी: चार दिन से लापता किशोरी का नहीं लगा सुराग
हल्द्वानी, अमृत विचार। सुल्तान नगरी गौलापार से शुक्रवार को एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। परिजनों ने आसपास तथा रिश्तेदारों को उसे खोजा लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और किशोरी के गायब होने की तहरीर दी। पिता ने बताया कि 17 वर्षीय किशोरी पांच नवंबर को बिना बताए घर …
हल्द्वानी, अमृत विचार। सुल्तान नगरी गौलापार से शुक्रवार को एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। परिजनों ने आसपास तथा रिश्तेदारों को उसे खोजा लेकिन सफलता नहीं मिली।
इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और किशोरी के गायब होने की तहरीर दी। पिता ने बताया कि 17 वर्षीय किशोरी पांच नवंबर को बिना बताए घर से चली गई। पुलिस ने नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है।
