बरेली: प्रधान ने लगाया ब्लैकमेल करने का आरोप
फरीदपुर, अमृत विचार। भाजपा सांसद प्रतिनिधि के मोबाइल पर एक महिला ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल की। इस दौरान महिला ने अश्लील क्लिपिंग द्वारा वीडियो बनाई व स्क्रिनशार्ट खींच लिए। इसके बाद वहीं स्क्रिन शार्ट भाजपा सांसद प्रतिनिधि को व्हाट्सएप कर ब्लैकमेल करने लगी। वह मामले को निपटाने के लिए रुपये मांगने लगी। भाजपा सांसद प्रतिनिधि …
फरीदपुर, अमृत विचार। भाजपा सांसद प्रतिनिधि के मोबाइल पर एक महिला ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल की। इस दौरान महिला ने अश्लील क्लिपिंग द्वारा वीडियो बनाई व स्क्रिनशार्ट खींच लिए। इसके बाद वहीं स्क्रिन शार्ट भाजपा सांसद प्रतिनिधि को व्हाट्सएप कर ब्लैकमेल करने लगी। वह मामले को निपटाने के लिए रुपये मांगने लगी। भाजपा सांसद प्रतिनिधि ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के ग्राम गुर्जर गोटिया मजरा बेहरा निवासी ओमवीर सिंह गुर्जर ने बताया कि वह वर्तमान में ग्राम प्रधान व भाजपा सांसद प्रतिनिधि भी है। उनके मोबाइल पर शुक्रवार को अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। वीडियो कॉल करने वाली महिला ने सांसद प्रतिनिधि को बातों में फंसाकर अश्लील वीडियो क्लिपिंग बना ली। इसके साथ ही कई स्क्रिनशार्ट भी खिंच लिए। इसके बाद सोमवार को दोबारा उसी नंबर से भाजपा नेता के पास फोन आया। आरोपी मामले को निपटाने के लिए रुपये की मांग करने लगी।
इसके साथ ही धमकाते हुए कहा कि यदि मामले को नहीं निपटाया तो वह वीडियो क्लिपिंग को वायरल कर छवि खराब कर देगी। इसके बाद भाजपा नेता ने कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस देर रात रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही थी।
