हल्द्वानी: मुख्यमंत्री को साफ मिलेगा शहर, दो दिन जमकर चलेगी निगम की झाडू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन से पहले शहर का कायाकल्प होगा। जिन कचरों के ढेर को नजर अंदाज कर दिया जाता था, उन्हें भी सीधे ट्रंचिंग ग्राउंड पहुंचाया जाएगा। नगर निगम की झाड़ू दो दिन लगातार जमकर चलने वाली है। इसके लिए सफाई कर्मचारियों से लेकर अधिकारी जमकर पसीना बहाएंगे। यहां …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन से पहले शहर का कायाकल्प होगा। जिन कचरों के ढेर को नजर अंदाज कर दिया जाता था, उन्हें भी सीधे ट्रंचिंग ग्राउंड पहुंचाया जाएगा। नगर निगम की झाड़ू दो दिन लगातार जमकर चलने वाली है। इसके लिए सफाई कर्मचारियों से लेकर अधिकारी जमकर पसीना बहाएंगे। यहां तक कि छठ पूजा अवकाश पर भी स्वच्छता के कार्य के लिए निर्देशित किया गया है।

नगर निगम क्षेत्र में नालियां चोक होना, पार्कों की दुर्दशा से लेकर गलियों में गंदगी का अंबार होना आम है। इन अव्यवस्थाओं से तंग लोगों के लिए मंगलवार और बुधवार का दिन बहुत खास रहेगा। मोहल्लों व गलियों से कूड़ा उठेगा, नालियां साफ होंगी। स्वच्छता को लेकर पार्कों में युद्ध स्तर पर काम होगा। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के निर्देश के बाद वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने सफाई निरीक्षक से लेकर सफाई कर्मचारियों तक को अलर्ट जारी करते हुए सभी अपने-अपने वार्डों में इन कार्यों को लेकर ड्यूटी लगाई है। नाला गैंग और कूड़ा गाड़ी व जेसीबी को भी तैयार किया गया है।

चमकाए गए 12 मोबाइल शौचालय
राज्य स्थापना दिवस और चुनावी सरगर्मियों के चलते मुख्यमंत्री के आगमन पर काफी भीड़ होने की संभावना जताई जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने धूल फांक रहे मोबाइल शौचालयों को चमकाना शुरू कर दिया है। 12 शौचालय सहित 18 संसाधनों को चमकाना शुरू कर दिया है। वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कांडपाल ने बताया कि इन्हें मिनी स्टेडियम में लगाया जाएगा।

ये कार्य आए याद, सख्त निर्देश जारी
-सभी पार्कों की सफाई, कूड़ा उठेगा
-महापुरुषों व शहीदों की प्रतिमाएं साफ होंगी
-नाले और नालियों की तली झाड़ सफाई
-हर गली में सफाई के बाद चूना डाला जाएगा
-अवैध होडिंग्स और अतिक्रमण हटेगा
-स्ट्रीट लाइटों को लगाकर प्रमुख मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था

संबंधित समाचार