ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार को मारने की धमकी देने के आरोप में तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार और राज्य के पूर्व चीफ सेक्रेटरी अलपन बंदोपाध्याय को मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक चिकित्सक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि गिरफ्तार किए चिकित्सक की पहचान अरिंदम सेन, क्लर्क बिजॉय कोयल और …

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार और राज्य के पूर्व चीफ सेक्रेटरी अलपन बंदोपाध्याय को मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक चिकित्सक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि गिरफ्तार किए चिकित्सक की पहचान अरिंदम सेन, क्लर्क बिजॉय कोयल और उसके वाहन चालक की पहचान रमेश शॉ के रूप में हुई है। तीनों को सोमवार शहर के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों को आज शहर की अदालत में पेश किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि बंदोपाध्याय की पत्नी को अक्टूबर महीने के आखिरी हफ्ते में कुछ अज्ञात लोगों का एक खत मिला था, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। बंदोपाध्यान की पत्नी सोनाली चक्रवर्ती कोलकाता विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर हैं। इस संबंध में हरे स्ट्रीट पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

इसे भी पढ़ें…

शिंजो आबे, बी बी लाल और सुमित्रा महाजन समेत अनेक हस्ती पद्म पुरस्कारों से सम्मानित

संबंधित समाचार