बरेली: प्रधान के घर हिस्ट्रीशीटर ने की फायरिंग, गांव वालों ने एसएसपी कार्यालय का किया घेराव, बोले- जान से मारने की धमकी मिली है
बरेली, अमृत विचार। दीपावली की रात लंगुरा गांव में प्रधान के घर पर हिस्ट्रीशीटर ने जमकर फायरिंग कर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। जिसकी वजह से पूरे गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया। जिसको लेकर मंगलवार को लंगुरा गांव के करीब 200 ग्रामीणों ने एसएसपी कार्यालय का घेराव किया। आरोप …
बरेली, अमृत विचार। दीपावली की रात लंगुरा गांव में प्रधान के घर पर हिस्ट्रीशीटर ने जमकर फायरिंग कर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। जिसकी वजह से पूरे गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया। जिसको लेकर मंगलवार को लंगुरा गांव के करीब 200 ग्रामीणों ने एसएसपी कार्यालय का घेराव किया। आरोप था कि हिस्ट्रीशीटर ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। बताया गया कि हिस्ट्रीशीटर मिट्टी के भराव को लेकर विवाद कर रहा है। उसका कहना है कि मिट्टी भराव को लेकर उसे रंगदारी चाहिए।
ट्रैक्टर ट्रॉली से पहुंचे गांव वाले, बोले हत्या की धमकी मिल रही
दरअसल, मंगलवार सुबह भमोरा थाने के लंगुरा गांव प्रधान वीरेंद्र सिंह करीब 200 लोगों के साथ ट्रैक्टर ट्राली से एसएसपी कार्यालय पहुंचे। वहां जाकर उन्होंने एसएसपी कार्यालय का घेराव किया। ग्रामीणों ने हिस्ट्रीशीटर बालिस्टर सिंह यादव समेत उसके चार अन्य साथियों पर गंभीर आरोप लगाए है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी लगातार सरकारी कार्य में बाधा डाल रहे है। साथ ही मिट्टी भराव को लेकर रंगदारी मांग रहे है। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहे है। जिसकी वजह से सभी गांव वाले जा रही है।
तंमचों से प्रधान के घर फायरिंग कर हो गए थे फरार
प्रधान वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बीते चार नवंबर को हिस्ट्रीशीटर बालिस्टर सिंह यादव अपने साथियों के साथ उनके घर दीवार कूद कर घुस आया था। जमकर हंगामा किया और मिट्टी भराव में हिस्सा ना देने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद हिस्ट्रीशीटर बालिस्टर सिंह और उसके साथियों ने तमंचो से दो फायर कर दिए। जिसकी वजह से पूरे गांव में दशहत का माहौल पैदा हो गया। जिसके बाद मंगलवार को गांव वाले एकत्र होकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। फिलहाल एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
इसे भी पढ़ें…
