जम्मू कश्मीर: ‘यहां हालात इतने खराब कि ऐसा कोई एक हफ्ता नहीं जब निर्दोषों का खून ना बहे’- महबूबा मुफ्ती
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि यहां हालात इतने खराब है कि ऐसा कोई एक हफ्ता नहीं है जब निर्दोषों का खून ना बह रहा हो। महबूबा मुफ्ती का ट्वीट श्रीनगर में पुराने शहर क्षेत्र में एक नागरिक की हत्या के बाद आया जहां …
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि यहां हालात इतने खराब है कि ऐसा कोई एक हफ्ता नहीं है जब निर्दोषों का खून ना बह रहा हो।
महबूबा मुफ्ती का ट्वीट श्रीनगर में पुराने शहर क्षेत्र में एक नागरिक की हत्या के बाद आया जहां सोमवार को मोहम्मद इब्राहम खान निवासी असतेंगू बांदीपुरा की बोराकडाल क्षेत्र में आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
उन्होंने कहा “जम्मू कश्मीर के सुरक्षा हालात बेहद बिगड़े हुए है, कोई भी हफ्ता बिना किसी निर्दोष की जान गए नहीं बीता है। सुरक्षा के नाम पर उठाए गए कदम नाकाम रहे, लोग मर रहे हैं और कही भी सामान्य स्थिति नहीं है, परिवारों के प्रति संवेदनाए।” अक्टूबर से ही लगातार कश्मीर में लोगों को निशाना बनाकर हत्याएं की जा रहीं है।
