बरेली: 14 लाख लोगों को नहीं लगा वैक्सीन का दूसरा टीका, शासन ने जताई चिंता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना रोधी टीके की दूसरी डोज को लेकर आमजन लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। जिसको लेकर शासन की ओर से चिंता जताई गई है। कोविन एप पर मौजूद आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक करीब 14 लाख लोगों को अभी कोरोना की दूसरी डोज नहीं लगी है। स्वास्थ्य विभाग …

बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना रोधी टीके की दूसरी डोज को लेकर आमजन लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। जिसको लेकर शासन की ओर से चिंता जताई गई है। कोविन एप पर मौजूद आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक करीब 14 लाख लोगों को अभी कोरोना की दूसरी डोज नहीं लगी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दूसरी डोज लगवाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।
शासन की ओर से प्रदेश स्तर पर क्लस्टर -2.0 अभियान भी चलाया जा रहा है। जिसमें कोरोना रोधी टीके की दूसरी डोज लगवाने को लेकर आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।

विभागीय स्तर पर एनजीओ की ओर से दिव्यांगों के आवगमन के लिए विशेष वाहन वैक्सीनेशन रथ को भी गांवों में चलाया जा रहा है। बावजूद इसके लोग दूसरी डोज को लेकर खासे जागरुक दिख नहीं रहे हैं। बता दें कि कोविन एप पर मौजूद आंकड़ों के अनुसार अब तक 22,70,410 लोगों को कोरोना रोधी टीके की पहली डोज लगाई जा चुकी है। वहीं 7,99,145 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। जिसमें 14,71,265 का अंतर है। इस संबंध में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरएन सिंह ने बताया कि जिले में लगातार वैक्सीनेशन के प्रति जागरुक किया जा रहा है।

जिले में 53 प्रतिशत लोगों ने कराया वैक्सीनेशन
जिले में मंगलवार को 53 प्रतिशत लोगों ने टीकाकरण कराया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में 27,846 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरएन सिंह ने बताया कि जिले में 52 हजार डोज लगाने का लक्ष्य दिया गया था। इसमें 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए 18 हजार का लक्ष्य दिया गया, जिसके सापेक्ष 10,769 लोगों ने वैक्सीन लगवाई, जिसमें से 9217 ने कोविशिल्ड व 1552 लोगों ने कोवैक्सीन लगवाई। 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए विभाग ने 34 हजार का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष 17,077 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।

संबंधित समाचार