बरेली: पुलिस सुरक्षा में लगेगा चौबारी मेला, ड्रोन से रखी जाएगी नजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लूट, छिनैती, जेब काटने की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस इस बार चौबारी मेले में ज्यादा अलर्ट रहेगी। इसके लिए मेले में सीसीटीवी लगाए जाएंगे। इसके साथ ही पहली बार मेला ग्राउंड की ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी जाएगी। स्नान के लिए दो घाट बनाए जाएंगे। साथ ही मेले के …

बरेली, अमृत विचार। लूट, छिनैती, जेब काटने की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस इस बार चौबारी मेले में ज्यादा अलर्ट रहेगी। इसके लिए मेले में सीसीटीवी लगाए जाएंगे। इसके साथ ही पहली बार मेला ग्राउंड की ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी जाएगी। स्नान के लिए दो घाट बनाए जाएंगे। साथ ही मेले के लिए आठ चौकियां भी बनाई जाएगी। मेले में दो कंपनी पीएसी भी सुरक्षा के लिए तैनात की जाएगी।

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कैंट के चौबारी में रामगंगा किनारे मेला लगेगा। मेले में हजारों लोगों की भीड़ जुटेगी। ऐसे में वहां लूट, चोरी, जेब काटने, समेत टप्पेबाजी को रोकने के लिए पुलिस तैनात की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस यातायात व्यवस्था और शांति व्यवस्था भी बनाएगी। सुरक्षा के लिए वहां दो सीओ की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके साथ ही एक अस्थाई कोतवली बनेगी। लोगों सुरक्षा देने के लिए मेला में आठ पुलिस चौकियां बनाई जाएंगी।

आठ वॉच टावरों से भी नजर रखी जाएगी। 18 मोबाइल टुकड़ी मेले में घूमकर संदिग्धों पर नजर रखेंगी। मेले में होमगार्ड के जवान भी तैनात रहेंगे। स्नान करते समय कोई डूब ना जाए इसके लिए दो सेक्शन तैराक पुलिस मेले में मौजूद रहेंगी। सादा वर्दी में भी पुलिसकर्मी मेले में तैनात रहेंगे।

चौबारी मेले की तैयारी की जा रही है। वहां पर्याप्त मात्रा में पुलिस और पीएसी तैनात की जाएगी। इसके साथ ही वहां तैराक पुलिस भी मौजूद रहेगी। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार