कृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने के लिए राजधानी में बने न्यायालय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मथुरा स्थित कृष्ण जन्म भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने निकले नारायणी सेना के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिला प्रशासन ने मंगलवार को हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर रोक दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव ने कहा कि कृष्ण जन्म स्थान पर भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाए। मथुरा सिविल न्यायालय में कृष्ण जन्मभूमि …

लखनऊ। मथुरा स्थित कृष्ण जन्म भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने निकले नारायणी सेना के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिला प्रशासन ने मंगलवार को हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर रोक दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव ने कहा कि कृष्ण जन्म स्थान पर भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाए।

मथुरा सिविल न्यायालय में कृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने के लिए जो वाद विचाराधीन है उसकी त्वरित सुनवाई एवं निस्तारण के लिए लखनऊ में विशेष न्यायालय की स्थापना की जाए। उन्होंने बताया कि नारायणी सेना के सैकड़ों कार्यकर्ता जीपीओ पर एकत्र होकर मथुरा जा रहे थे जिन्हें जिला प्रशासन व पुलिस ने रोक दिया।

संबंधित समाचार