बरेली: 68 लोगों के करीब 19 लाख लेकर फरार क्योस्क संचालक, FIR के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं, लोग रुपये लेने के लिए बैंक के काट रहे चक्कर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक क्योस्क सेंटर संचालक ने गांव वालों को लाखों रुपए की चपेट लगा दी। बीते दिनों उस पर एफआईआर भी हो चुकी मगर पुलिस को एक्शन लेने को तैयार नहीं। गांव वाले अपने पैसे लेने के लिए बार-बार बैंक के चक्कर काट रहे है। मगर बैंक से …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक क्योस्क सेंटर संचालक ने गांव वालों को लाखों रुपए की चपेट लगा दी। बीते दिनों उस पर एफआईआर भी हो चुकी मगर पुलिस को एक्शन लेने को तैयार नहीं। गांव वाले अपने पैसे लेने के लिए बार-बार बैंक के चक्कर काट रहे है। मगर बैंक से भी उन्हें कोई आश्वासन नहीं मिल रहा है। बुधवार को भी सुबह कई लोग बैंक पहुंचे मगर काफी देर तक उनकी मुलाकत बैंक मैनेजर से नहीं हो सकी।

68 लोगों का करीब 19 लाख से अधिक रुपया फंसा हुआ
दरअसल, फतेहगंज पश्चिमी के कुल्छा गांव में अरविंद नाम के एक युवक ने क्योस्क सेंटर खोला था। जिसमें वह बैंक ऑफ बड़ौदा की मिनी ब्रांच संचालित करता था। गांव वालों के मुताबिक उन्होंने अरविंद के पास बैंक में जमा करने के लिए अपने पैसे दिए। मगर जब उन्होंने बैंक में जाकर अपने कुछ पैसे निकालने के लिए आवेदन किया तो बैंक से उन्हें बताया गया कि उनके खाते में रकम ही नहीं है। जिसके बाद से लोगों में हड़कंप मच गया। सभी ने अपने खातों में रकम की जानकारी ली मगर उनके खाते में पैसे थे ही नहीं।

शिकायत पर करीब तीन महीनें पहले हो चुकी है एफआईआर
गांव वालों ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि उनके पैसे गायब हो गए है। तो उन्होंने इसकी शिकायत बरेली बैंक ऑफ बड़ौदा की मेन ब्रांच और पुलिस से की। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली मगर अभी तक आरोपी अरविंद का पकड़ा नहीं गया है। वह गांव से फरार चल रहा है। जबकि उसके परिवार के अन्य लोग गांव में ही रहते है। मगर पुलिस उनसे भी कोई पूछताछ नहीं कर रही।

कैसे करता था ठगी?
गांव के शफरूद्दीन ने बताया कि अरविंद ने उनके करीब 70 हजार रुपए ठगे है। वह उसके पास अपने पैसे जमा कराने गए थे। जिसके बाद उसने मशीन पर अंगूठा लगाने के लिए कहा। एक बार अंगूठा लगाया। तो पैसे जमा हो गए, इसके बाद भी उसने दोबारा अंगूठा लगाने को कहा, बोला- एक बार सही से अंगूठा नहीं लग पाया। मगर दूसरी वार अंगूठा लगाने पर उसने पैसे निकाल लिए। इसका पता उन्हें तब लगा जब वह बैंक पहुंचे।

पीड़ितों की भी सुनों…

– मेरे करीब 70 हजार रुपए गायब है। घर जाकर जब पता किया तो घर वालों ने कह दिया कि अरविंद मर गया है। जबकि वह किसी दूसरी जगह पर जाकर छिप गया है। हमारी मदद न तो पुलिस कर रही न ही बैंक – शफरुद्दीन

– अब तक बैंक में अरविंद से करीब 88 हजार रुपए जमा कराए थे। मगर सभी गायब हो चुके है। हमारे पैसे गायब हो गए यह हमें तब पता चला जब हम बैंक से अपने पैसे निकालने गए। उन्होंने कह दिया खाते में पैसे नहीं है। – जमुना प्रसाद

– मेरे बेटे पूरनलाल ने करीब 26 हजार रुपए जमा किए थे, वह भी अरविंद लेकर फरार हो गया। उसके यहां कई बार चक्कर काटे मगर वह पैसे देने को तैयार नहीं है। – नेत्रपाल

– 25 हजार रुपए मेहनत मजदूरी करके जमा किए थे, अब जरूरत है तो पैसे नहीं मिल रहे। अरविंद काफी दिनों से फरार चल रहा है मगर पुलिस उसे पकड़ने को तैयार नहीं है। – महेंद्र पाल

इसे भी पढ़ें…

बरेली: पत्नी से झगड़े के बाद पति बोला- मैं बहुत परेशान हूं, मरने के बाद मेरी मौत के जिम्मेदार होंगे तीन लोग

 

संबंधित समाचार