हल्द्वानी: मुख्यमंत्री थपथपा रहे थे पीठ, उधर कर्मचारी दे रहे थे धरना
हल्द्वानी, अमृत विचार। उपनल कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। इधर उत्तराखंड महोत्सव के दौरान मंच से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उपनल कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने को लेकर अपनी पीठ थपथपा रहे थे, वहीं दूसरी ओर उपनल कर्मचारियों का विरोध-प्रदर्शन जारी रहा। बुद्ध पार्क में कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगों को अनसुना …
हल्द्वानी, अमृत विचार। उपनल कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। इधर उत्तराखंड महोत्सव के दौरान मंच से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उपनल कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने को लेकर अपनी पीठ थपथपा रहे थे, वहीं दूसरी ओर उपनल कर्मचारियों का विरोध-प्रदर्शन जारी रहा।
बुद्ध पार्क में कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगों को अनसुना करने का परिणाम सरकार को भुगतान देना होगा। इस दौरान पीएस बोहरा, मोहन रावत, विनोद जोशी, हेमा आर्या, सुशील कुमार, नेत्रपाल, चंदू कफल्टिया, मोनिका आदि थे। इधर, सिडकुल की एचपी कंपनी से हटाए गए स्थायी और अस्थायी कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क में मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
कर्मचारियों ने कहा कि एचपी यूनियन ने बीते दिनों इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। लेकिन उन्होंने भी कोई समाधान नहीं निकाला है। ऐसे में सभी कर्मचारी हल्द्वानी में 27 अक्टूबर से धरने पर बैठे हुए हैं। बाद में बुधवार को भी संघ के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात सीएम धामी से कराई गई। संघ ने ज्ञापन देकर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान धरने में विनीत कपिल अध्यक्ष एचपी मजदूर संघ, गंगा सिंह, भवान सिंह, धीरेंद्र मेहरा, विनोद सुयाल, कमल उपाध्याय, मनोज पंतोला , निर्मल पंत, युगल भट्ट, राहुल कुमार, शैलेन्द्र रावत, निरंकार सिंह, संतोष कांडपाल, विजेन्द्र पवार, मजहर अंसारी, विवेक रावत आदि मौजूद रहे।
