रायबरेलीः बाइक व साइकिल की टक्कर में तीन घायल, हालत नाजुक
रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जमुनापुर-खरौली मार्ग पर पूरे कुशल गांव की पानी टंकी के समीप बाइक और साइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। जहां से हालत नाजुक होने पर तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पूरे …
रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जमुनापुर-खरौली मार्ग पर पूरे कुशल गांव की पानी टंकी के समीप बाइक और साइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। जहां से हालत नाजुक होने पर तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पूरे गुलाब मजरे कंदरावा गांव निवासी आशीष कुमार अपनी चाची राम कुमारी के साथ डलमऊ रिश्तेदारी में गया था। बुधवार की देर शाम चाची और भतीजा बाइक से घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में पूरे कुशल पानी टंकी बाजार से घर लौट रहे भान तालाब मजरे खरौली गांव निवासी रामलाल की साइकिल से बाइक टकरा गई। इसमें साइकिल सवार रामलाल तथा बाइक चालक आशीष व बाइक पर पीछे बैठी उसकी चाची राम कुमारी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिन्हें ग्रामीणों ने एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां घायलों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सीएचसी अधीक्षक डा एमके शर्मा ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में घायल महिला समेत तीन लोग सीएचसी आए थे। प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल भेजा गया है।
