बरेली: प्रियंका गांधी के दौरे को तैयारियों के लिए कांग्रेस की बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 15 नवंबर को मुरादाबाद दौरे पर आ रही हैं। जिसके चलते बुधवार को कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला के आवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया। मुरादाबाद आगमन के दौरान प्रियंका गांधी महानगर कांग्रेस कमेटी बरेली के पदाधिकारियों और वार्ड अध्यक्षों के साथ मुलाकात करेंगी और आने …

बरेली, अमृत विचार। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 15 नवंबर को मुरादाबाद दौरे पर आ रही हैं। जिसके चलते बुधवार को कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला के आवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया। मुरादाबाद आगमन के दौरान प्रियंका गांधी महानगर कांग्रेस कमेटी बरेली के पदाधिकारियों और वार्ड अध्यक्षों के साथ मुलाकात करेंगी और आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार की जाएगी।

महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने बताया कि अपनी कमेटी और वार्ड अध्यक्षों के साथ 15 नवम्बर को मुरादाबाद के लिए रवाना होंगे। इस मुलाकात के दौरान प्रियंका गांधी आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति के बारे में जानकारी देंगी। जिस पर कार्य किया जाएगा और निश्चित रूप से आगामी चुनाव में सफलता प्राप्त होगी।

बैठक में हाजी इस्लाम बब्बू, के के दीक्षित, योगेश जौहरी, हर्षित दुबे, विजय मौर्य, सुरेंद्र पाल सोनकर, राजेश कुमार, सरबत हुसैन हाशमी, अब्दुल अल्वी, अब्दुल सत्तार, शकील अल्वी, रामजी यादव आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार