बाराबंकी: महादेवा ऑडिटोरियम में बीएलओ और सुपरवाइजर को किया गया प्रशिक्षित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर महादेवा ऑडिटोरियम में बीएलओ और सुपरवाइजर को प्रशिक्षित किया गया। उप-जिला निर्वाचन अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने प्रशिक्षण में बताया कि भारत निर्वाचन आयोग जनसंख्या के हिसाब से 1200 से ज्यादा वोटर हैं तो दो बूथ बनेंगे। गरुण …

बाराबंकी। भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर महादेवा ऑडिटोरियम में बीएलओ और सुपरवाइजर को प्रशिक्षित किया गया।

उप-जिला निर्वाचन अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने प्रशिक्षण में बताया कि भारत निर्वाचन आयोग जनसंख्या के हिसाब से 1200 से ज्यादा वोटर हैं तो दो बूथ बनेंगे। गरुण एप्प कितने लोगों ने अपलोड नहीं किया है जिन लोगों ने अपलोड नहीं किया वह अपने बूथ की फोटो अपलोड करे।

अंशक्षान्तर और देशांतर का फोटो होना चाहिए, बूथ लेवल अधिकारी के कर्तव्य यह है कि जो भी नए मतदाताओ का सूची नाम जोड़ना है, मतदाता दिवस पर शपथ दिलाना है, दो बार सूची में नाम को हटाना, दावों और आपत्तियों को प्राप्त करना, घर-घर जाना और 1 जनवरी 2022 को 18 साल पूरे होने पर मतदाता सूची में नाम जोड़ना आदि के बारे में बताया और कहा कि जो भी बूथ लेवल अधिकारी अपने दायित्व का निर्वहन नहीं करेंगे उनका आरपी एक्ट धारा 1950 के अंतर्गत कार्यवाही होगी जिसकी सजा 3 से 6 साल है।

निर्वाचन अधिकारी /उप जिलाधिकारी रामनगर केडी शर्मा ने बताया कि की ग्राम पंचायतों में मतदाता सूची पढ़कर सुनाई जाएगी और एक कार्यवाही रजिस्टर आप लोग बना लीजिए। जिन मतदाताओं की मृत्यु हो गई है, गांव छोड़ कर चले गए हैं व डबल नाम है उनकी सूची बना लीजिए।

एसडीएम ने भाग संख्या 90 मझौनी के बीएलओ आशीष कुमार वर्मा से ईपी रेश्यो और जेंडर रेश्यो के बारे में खड़े करके पूछा। उसके बाद कहा कि अभी तक मात्र 12 बूथों का अक्षांश और देशांतर फीड हुआ है। इस तरह की गलती स्वीकार नहीं होगी सुपरवाइजर लोग ध्यान दें।

तहसीलदार रामनगर सुरेंद्र कुमार ने ई.पी. प्रतिशत और जेंडर प्रतिशत के बारे में निकलना बताया। बूथ पर न्यूनतम संसाधन जैसे पानी, शौचालय, बाउंड्रीवाल विद्युत, आदि की व्यवस्था होनी चाहिए।

संबंधित समाचार