मुरादाबाद : तिगरी मेले के दौरान छह दिन डायवर्ट रहेगा हाईवे का रूट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। तिगरी मेले के दौरान होने वाले शाही स्नान के मद्देनजर दिल्ली-लखनऊ हाईवे का रूट भारी वाहनों के लिए डायवर्ट रहेंगे। 14 से 20 नवंबर तक दिल्ली-लखनऊ व मेरठ की ओर जाने वाले भारी वाहनों के अलावा प्राइवेट बसों को डायवर्ट रूट से गुजारा जाएगा। इस संबंध में स्थानीय अफसरों ने खाका तैयार …

मुरादाबाद, अमृत विचार। तिगरी मेले के दौरान होने वाले शाही स्नान के मद्देनजर दिल्ली-लखनऊ हाईवे का रूट भारी वाहनों के लिए डायवर्ट रहेंगे। 14 से 20 नवंबर तक दिल्ली-लखनऊ व मेरठ की ओर जाने वाले भारी वाहनों के अलावा प्राइवेट बसों को डायवर्ट रूट से गुजारा जाएगा। इस संबंध में स्थानीय अफसरों ने खाका तैयार करने के साथ ही संबंधित थानेदारों को दिशा-निर्देश भी दे दिए हैं।

तिगरी के मौके पर अमरोहा जिले के गजरौला क्षेत्र में गंगा नदी के किनारे विशाल मेले लगता है। पश्चिमी यूपी के इस ऐतहासिक मेले में हर साल लाखों श्रद्धालु नदी में आस्था की डुबकी लगाते हैं। इस मेले के कारण दिल्ली-लखनऊ हाईवे का रूट बाधित हो जाता है। मेले के आयोजन के दौरान हाईवे पर लगातार जाम के हालात बने रहते हैं। यही वजह है कि हर साल मेला स्थल के पास से गुजरने वाले ट्रैफिक रश को कम करने के लिए रूट डायवर्ट कर दिया जाता है। इस वर्ष भी 14 से 20 नवंबर तक रूट डायवर्ट करने की तैयारी कर ली गई है।

दिल्ली-मुरादाबाद-मेरठ और लखनऊ का रूट रहेगा डायवर्ट
एसपी ट्रैफिक अशोक कुमार सिंह के अनुसार दिल्ली-लखनऊ हाईवे का रूट भारी व प्राइवेट बसों के लिए डायवर्ट रहेगा। इस दौरान मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन पुराने टोल प्लाजा से कुंदरकी, बिलारी, चंदौसी, बबराला व नरौरा होते हुए जाएंगे। जबकि मुरादाबाद से मेरठ की ओर जाने वाले वाहन टीएमयू के बराबर से अगवानपुर बाईपास, छजलैट, नूरपुर, बिजनौर बैराज, मीरापुर से मवाना होते हुए जाएंगे। जबकि मेरठ से बरेली व लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन बिजनौर, धामपुर, स्यौहारा, कांठ से मुरादाबाद होते हुए गुजारे जाएंगे। एसपी ट्रैफिक के अनुसार इस दौरान नो इंट्री की व्यवस्था पहले की तरह ही लागू रहेगी।

संबंधित समाचार