अयोध्या: अधेड़ की चाकू से घोंपकर हत्या, परिजनों ने कराया 6 के खिलाफ केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले के बीकापुर तहसील के रमऊपुर गंगापुर गांव में घर से सामान लेने निकले अधेड़ की चाकुओं से घोंपकर हत्या कर दी गई। आरोपी शव को झाड़ियों में फेंक कर भाग निकले। मृतक की पहचान रामकरन दुबे (50) के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच …

अयोध्या। जिले के बीकापुर तहसील के रमऊपुर गंगापुर गांव में घर से सामान लेने निकले अधेड़ की चाकुओं से घोंपकर हत्या कर दी गई। आरोपी शव को झाड़ियों में फेंक कर भाग निकले। मृतक की पहचान रामकरन दुबे (50) के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई। मृतक की पत्नी की शिकायत पर छह लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस का कहना है आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
घटना बुधवार की देर शाम की है।

मृतक रामकरन की मां ने आरोप लगाया कि उनके सगे जेठ के बेटों ने उनके बेटे की हत्या की है। उन्होंने कहा कि 20 साल पहले उनके जेठ का एक बेटा लापता हो गया था, जिसका आरोप उनके बेटे रामकरन पर लग रहा था। पुलिस केस में फंसाकर मेरे बेटे को जेल भिजवा दिया था। तीन साल पहले भी उनके बेटे पर गोली चलाई गई थी,जिसमें वह बच गया था, लेकिन बीती रात जेठ के परिवार के लोगों ने ही उनके बेटे का कत्ल कर दिया। मृतक की पत्नी ने भी हत्या की घटना के पीछे सगे संबंधियों का हाथ बताया है।

सीओ बीकापुर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस को गंगापुर गांव के पास सुनसान जगह पर झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। उसके गले पर चाकुओं के निशान थे। मृतक के शव को कब्जे में ले लिया गया है। परिवारजनों की तहरीर पर छह लोगों को नामजद किया गया है। शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। घटना की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया रंजिशन वारदात होने की बात सामने आई है।

संबंधित समाचार