हल्द्वानी: दो घंटे के अंदर ही फुल हो गई एमबीपीजी कॉलेज की 246 सीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज में गुरुवार को पहले आओ-पहले पाओ की व्यवस्था के तहत दाखिले के लिए सैकड़ों की संख्या में छात्रों की भीड़ पहुंच गई। छात्रों की भीड़ के आगे कॉलेज प्रशासन की व्यवस्थाएं तार-तार हो गई। भीड़ अधिक आने के कारण गौलापार (किशनपुर) में खुले राजकीय डिग्री कॉलेज के लिए प्रवेश होना …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज में गुरुवार को पहले आओ-पहले पाओ की व्यवस्था के तहत दाखिले के लिए सैकड़ों की संख्या में छात्रों की भीड़ पहुंच गई। छात्रों की भीड़ के आगे कॉलेज प्रशासन की व्यवस्थाएं तार-तार हो गई। भीड़ अधिक आने के कारण गौलापार (किशनपुर) में खुले राजकीय डिग्री कॉलेज के लिए प्रवेश होना भी प्रमुख रहा।

गुरुवार की सुबह सात बजे से ही छात्र एमबीपीजी कॉलेज के गेट पर लाइन लगाकर खड़े हो गए। इसके कारण नैनीताल हाइवे पर वाहनों के पहिए थम गए। चालकों के छात्रों को हटाकर किसी तरह अपने वाहन निकाले। सुबह 9.45 बजे जैसे ही कॉलेज का गेट खुला छात्रों की भीड़ अंदर प्रवेश कर गई।

छात्रों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्राचार्य को पुलिस तक बुलानी पड़ी, लेकिन यह पुलिसकर्मी भी भीड़ को नियंत्रित नहीं कर पाए। कुछ देर बाद व्यवस्थाएं संभली तो बीएससी और बीकॉम की खाली सीटों पर प्रवेश आवेदन जमा हुए। प्रवेश आवेदन शुरू होने के 2 घंटे के भीतर शेष सीटें फुल हो गई।

एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीडी पंत ने बताया कि हमारे यहां कुल 365 प्रवेश हुए। इसमें बीएससी में 246 तथा बीकॉम में 110 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। इधर, गौलापार डिग्री कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए आने वाले छात्रों की भीड़ को संभालना मुश्किल था। सैकड़ों की संख्या में ऐसे छात्र थे जिनके फार्म तक जमा नहीं हुए। वहीं इतनी ही संख्या में कॉलेज प्रशासन को विद्यार्थियों के जमा फार्म शुक्रवार प्रवेश मिलने की बात कहकर लौटाने पड़े। गौलापार (किशनपुर) डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने बताया कि उनके यहां 58 विद्यार्थियों के प्रवेश हुए। जिन विद्यार्थियों के फार्म लौटाए गए या फिर जमा नहीं हुए हैं। उनके फार्म शुक्रवार को जमा हो जाएंगे। सीट भरने तक प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी।

एमबीपीजी कॉलेज में आज लगेंगे पांच काउंटर
एमबीपीजी कॉलेज में शुक्रवार को बीए प्रथम वर्ष के लिए विद्यार्थियों के प्रवेश लिए जाएंगे। शुक्रवार को विद्यार्थियों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद के चलते कॉलेज प्रशासन ने पांच काउंटर लगाने का निर्णय किया है। प्राचार्य डॉ. बीडी पंत ने बताया कि शुक्रवार को कॉलेज में महिला, पुरुष सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ृा वर्ग के लिए अलग-अलग काउंटर होंगे। यहां विद्यार्थियों के फार्म चेक होंगे। इसके बाद उन्हें प्रवेश दिया जाएगा।

संबंधित समाचार