पुलिस का खुलासा: बेटे ने साथी संग मिलकर की थी पिता की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के गडारिया खेड़ा गांव में बीते तीन दिन पहले हुई किसान जगजीवन (42) की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक जगजीवन के बेटे शिवा ने ही साथी के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या की थी। दरसअल शिवा पिता की …

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के गडारिया खेड़ा गांव में बीते तीन दिन पहले हुई किसान जगजीवन (42) की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक जगजीवन के बेटे शिवा ने ही साथी के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या की थी। दरसअल शिवा पिता की बुरी आदतों से काफी परेशान रहता था। जिसके चलते वह साथी के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी।

इतना ही नहीं घटना को अंजाम देने के बाद कुल्हाड़ी को गायब कर दिया था, ताकि पकड़े ना जा सके कि कातिल शिवा ही है। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह के मुताबिक आरोपी शिवा और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही बेटे ने आरोप स्वीकार करते हुए हत्या में उपयोग कुल्हाड़ी भी बरामद कराया है।

इन्स्पेक्टर बंथरा धनंजय सिंह ने मामले का खुसाला करते हुए बताया कि पूछताछ में मृतक किसान के आरोपी बेटे शिवा ने बताया कि उसके पिता ज्यादा शराब पीते थे। इसी वजह से मृतक धीरे-धीरे सारी जमीन को बेच रहे थे। जिस दिन उसने पिता की हत्या की उसके अगले दिन भी एक जमीन की रजिस्ट्री होनी थी। आरोपी बेटे को ये बात खटक रही थी कि शराब का नशा करने के लिए उसके पिता आधे दामों पर जमीन को बेच रहे हैं। जिससे नाराज होकर उसने अपने मित्र के साथ मिलकर जगजीवन को मौत के घाट उतार दिया।

संबंधित समाचार