हल्द्वानी: सैलानियों की रौनक से बढ़ने से गेस्ट हाउस सुधारने में आयी तेजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। आपदा से बिगड़ी गेस्ट हाउस सूरत को सुधारने में तेजी लाने के निर्देश जारी किए गए हैं। सैलानियों की बढ़ती रौनक के चलते ऐसा किया गया है। दावा किया गया है कि जल्द ही सुविधाजनक तरीके से कुमाऊं विकास मंडल (केएमवीएन) के विश्राम गृह पूर्व की भांती व्यवस्थित ढंग से तैयार कर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। आपदा से बिगड़ी गेस्ट हाउस सूरत को सुधारने में तेजी लाने के निर्देश जारी किए गए हैं। सैलानियों की बढ़ती रौनक के चलते ऐसा किया गया है। दावा किया गया है कि जल्द ही सुविधाजनक तरीके से कुमाऊं विकास मंडल (केएमवीएन) के विश्राम गृह पूर्व की भांती व्यवस्थित ढंग से तैयार कर लिए जाएंगे।

मंडल में केएमवीएन के 56 गेस्ट हाउस हैं। अक्टूबर महीने में लगातार दो दिन की बारिश से काफी नुकसान हुआ था। विश्राम गृह के भवन क्षतिग्रस्त हुए थे। किसी की छत तो किसी की दीवार व गेट टूट गए थे। आपदा के चलते जिन्होंने बुकिंग कराई थी, उन्हें भी रिफंड करना पड़ा था। करीब महीना भर बीतने के बाद फिर से पर्यटकों का पर्वतीय इलाकों में भ्रमण बढ़ने से तैयारियों को लेकर केएमवीएन ने तैयारी तेज कर दी है।

सीआरसी से मिली जानकारी के अनुसार गेस्ट हाउस पर 50 फीसदी से अधिक बुकिंग होने लगी है। यह बुकिंग पहले और बढ़ने लगी है। ऐसे में असुविधा पर्यटकों के लिए परेशान न बने, इसकी वजह से गेस्ट हाउस दुरुस्त किए जाने को लेकर तेजी लाई जा रही है। प्रबंधक आरसी पांडे ने बताया कि जल्द ही सभी गेस्ट हाउस में सुधार पूरा कर लिया जाएगा।

संबंधित समाचार