मिर्जापुर: ममेरे भाई के साथ नकदी व गहने लेकर भागी पत्नी, पति ने की कार्रवाई की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर। हलिया थाना क्षेत्र के पटपरा गांव निवासी राजेश ने अपने ममेरे भाई पर पत्नी को भगाने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। दिए गए तहरीर में बताया कि वह मुम्बई में रहकर काम करता था पत्नी के भाग जाने की खबर पाकर घर वापस आया। …

मिर्जापुर। हलिया थाना क्षेत्र के पटपरा गांव निवासी राजेश ने अपने ममेरे भाई पर पत्नी को भगाने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। दिए गए तहरीर में बताया कि वह मुम्बई में रहकर काम करता था पत्नी के भाग जाने की खबर पाकर घर वापस आया।

बीते 7 नवंबर को भोर में पत्नी प्रधानमंत्री आवास की आई दूसरी किस्त की धनराशि 76 हजार गहने तथा मेरे तरफ से भेजा गया 30 हजार नकदी लेकर ममरे भाई के साथ घर से भाग गई। पत्नी को भगाने में ममरे भाई के पिता व मां का भी हाथ है। पत्नी पांच वर्षीय पुत्र व दो वर्षीय पुत्री को घर में छोड़कर चली गई है। पति ने तहरीर देकर पत्नी को भगाने वाले ममरे भाई के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

संबंधित समाचार