पीलीभीत: केंद्रीय जल आयोग की टीम का निरीक्षण पूरा, शासन को सौंपेगी रिपोर्ट
पीलीभीत, अमृत विचार। केंद्र सरकार के ड्रिप प्रोजेक्ट में शामिल शारदा सागर डैम का दुरूस्त करने के लिए दिल्ली से आई केंद्रीय जल आयोग की टीम ने अपना निरीक्षण पूरा कार्य पूरा कर लिया है। डैम की खामियों का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद अब टीम अपनी रिपोर्ट बनाकर शासन को सौंपेगी। उम्मीद जताई …
पीलीभीत, अमृत विचार। केंद्र सरकार के ड्रिप प्रोजेक्ट में शामिल शारदा सागर डैम का दुरूस्त करने के लिए दिल्ली से आई केंद्रीय जल आयोग की टीम ने अपना निरीक्षण पूरा कार्य पूरा कर लिया है। डैम की खामियों का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद अब टीम अपनी रिपोर्ट बनाकर शासन को सौंपेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि यह रिपोर्ट सौंपने के बाद जल्द ही शारदा सागर डैम पर काम शुरू हो सकता है।
बुधवार को केंद्रीय जल आयोग एक्सपर्ट्स की टीम ने शारदा डैम क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया था। टीम ने मंडल के अफसरों के साथ शारदा डैम के हालात देखे। जीरो से चार किमी तक डैम भंडार के सिल्ट को भी देखा। सिल्ट का कारण जानने के अलावा डैम की जर्जर पिचिंग को भी देखा। तेज हवा के थपेड़ों से डैम के मुख्य भाग के भीतरी हिस्से में सीमेंट के ब्लॉक पिचिंग और पत्थर की पिचिंग क्षतिग्रस्त हो चुकी है। अभी तक डैम में केवल मरम्मत कार्य कराए जाते थे।
उस पर हर साल करोड़ों रुपये का बजट खर्च होता था। डैम की मरम्मत व ठोकरें बनाने के नाम पर शारदा सागर खंड के इंजीनियर करोड़ों रुपए ठिकाने लगा चुके हैं, मगर इसके बाद भी डैम हालात नहीं सुधरे। केंद्र सरकार ने अब इस प्रोजेक्ट को ड्रिप योजना में शामिल कर लिया है। केंद्र सरकार ने डैम का जीर्णोद्धार करने की जिम्मेदारी स्वयं ले ली है। डैम के दसवें किमी पर सिंचाई विभाग की सीपेज और खाली पड़ी जमीन पर पर्यटन को विकसित करने पर भी केंद्रीय जल आयोग की टीम ने मंथन किया है।
एक्सईएन सिंचाई ब्रजेश पोरवाल ने बताया कि केंद्रीय जल आयोग की टीम निरीक्षण करने के लिए शारदा सागर डैम आई थी। अब निरीक्षण कार्य पूरा हो चुका है। टीम अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। लंबे समय के बाद डैम पर काम होने जा रहा है।
