लखनऊ: हैंडलूम हस्तशिल्प महोत्सव में बॉलीवुड के गानों पर जमकर झूमे दर्शक
लखनऊ। लोक कला महोत्सव न्यास के तत्वावधान में हैंडलूम हस्तशिल्प महोत्सव 2021 में गुरुवार को बॉलीवुड गानों पर स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति देखकर दर्शक भी जमकर झूमे। साथ ही लगे स्टॉलों से लोगों ने खरीदारी की। अलीगंज में लगे महोत्सव में नन्हे-मुन्ने बच्चों और प्रतिभागी कलाकारों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इन सांस्कृतिक कार्यक्रम में …
लखनऊ। लोक कला महोत्सव न्यास के तत्वावधान में हैंडलूम हस्तशिल्प महोत्सव 2021 में गुरुवार को बॉलीवुड गानों पर स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति देखकर दर्शक भी जमकर झूमे। साथ ही लगे स्टॉलों से लोगों ने खरीदारी की। अलीगंज में लगे महोत्सव में नन्हे-मुन्ने बच्चों और प्रतिभागी कलाकारों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इन सांस्कृतिक कार्यक्रम में वैष्णवी रावत ने नैनो वाले ने गाने पर मनमोहक प्रस्तुति दी, वहीं रुद्र पांडेय ने हवन कुंड मस्तों का झुंड और परी अग्रवाल माई तेरी चुनरिया लहराई ने मुसाफिर अंशुमान मौर्या ने गजल से समा बांधा। लगातार एक से बढ़कर प्रस्तुति देखकर दर्शक भी जमकर धिरके।

लोक कला महोत्सव के संयोजक व भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के नगर संयोजक अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि महोत्सव के तहत बनाए गए सांस्कृतिक पंडाल में प्रतिदिन कलाकार प्रतिभागी बच्चों एवं साहित्यकारों का विशेष सम्मान किया जाएगा और उनके कला के प्रदर्शन के लिए निशुल्क मंच उपलब्ध कराया गया है। इस मंच से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जाना है और प्रदेश के अन्य जिलों से आए हुए एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) का भी प्रचार प्रसार किया जाएगा।

देश के हुनरमंद शिल्पकारों को प्रोत्साहन देने के लिए इस महोत्सव का आयोजन हुआ है। इसमें बतौर मुख्य अतिथि समाज सेवी मनोज सिंह चौहान, मानवाधिकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीयूष दुबे, भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक मुकेश मिश्रा और विशेष रूप से सुमित कुमार भौमिक, शैलेश कोहली, नीरज यादव, विद्याभूषण सोनी, मुकेश गुप्ता, एंकर विजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे। महोत्सव के मुख्य सहयोगी मां गायत्री जन सेवा संस्थान, भारतीय जनता स्वराज सेना सामाजिक संगठन, सास्वत सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्लब, मानवाधिकार सुरक्षा परिषद आदि रहे।
