बरेली: आज एलएलबी की दूसरी मेरिट होगी जारी
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में एलएलबी की पहले ही दिन 52 सीटों पर प्रवेश हो गया। कॉलेज ने बुधवार को ओपन कैटेगरी की 112 सीटों के लिए मेरिट जारी की थी। अब 12 नवंबर की शाम को कॉलेज दूसरी मेरिट जारी करेगा। इसमें ओपन वर्ग के अलावा अन्य वर्गों को भी शामिल किया जाएगा। …
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में एलएलबी की पहले ही दिन 52 सीटों पर प्रवेश हो गया। कॉलेज ने बुधवार को ओपन कैटेगरी की 112 सीटों के लिए मेरिट जारी की थी। अब 12 नवंबर की शाम को कॉलेज दूसरी मेरिट जारी करेगा। इसमें ओपन वर्ग के अलावा अन्य वर्गों को भी शामिल किया जाएगा।
प्रवेश समन्वयक डा. वीपी सिंह ने बताया कि पहली मेरिट में आने वाले अभ्यथिर्यों को हर हाल में शुक्रवार को निर्धारित समय तक अपना प्रवेश लेना होगा। पहले दिन काफी संख्या में अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिए हैं। उम्मीद है कि दूसरे दिन सभी 112 सीटों पर प्रवेश हो जाएंगे। बता दें कि पहली मेरिट रैंक 1 से 337 तक जारी की गई थी। यह रैंक विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा के बाद जारी की गई है।
हालांकि पहले भारांक शामिल न होने से रैंक में त्रुटि हुई थी, जिसे बाद में संशोधित किया गया था। संशोधित रैंक छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देख सकते हैं। बरेली कॉलेज में 352 सीटों पर प्रवेश हो रहा है। जिसमें 32 सीटें ईडब्ल्यूएस कोटे की हैं।
