बरेली: ट्रेन से टकराकर मां-बेटे की मौत
बरेली, अमृत विचार। किला क्रॉसिंग पर मिले महिला के शव की पहचान हो गई है। इसके साथ ही उसके एक साल के बेटे का शव भी मिला है। महिला और बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। बुधवार को किला थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर मिले महिला के शव की पहचान …
बरेली, अमृत विचार। किला क्रॉसिंग पर मिले महिला के शव की पहचान हो गई है। इसके साथ ही उसके एक साल के बेटे का शव भी मिला है। महिला और बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
बुधवार को किला थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर मिले महिला के शव की पहचान गुरुवार को हो गई। वह सैलानी की रहने वाली है और उसका नाम बुशरा (35) है। पुराने शहर के सैलानी के रहने वाले मोईन खां ने बताया कि वह ड्राईवर है। उनकी पत्नी बुशरा मानसिक रुप से कमजोर थी और बुधवार सुबह को ही वह अपने एक साल के बेटे महरान को लेकर घर से चली गई थी। जिसके बाद उन्होंने परिवार के साथ बेटे व पत्नी को काफी तालाश किया। लेकिन वह नहीं मिली।
इसी दौरान गुरुवार को उन्हें सूचना मिली की किला की पटरियों पर महिला का शव मिला है। इस पर वह पोस्टमार्टम हाऊस पहुंचे और पत्नी बुशरा की पहचान कर ली। इसके बाद मोईन ने बेटे के लापता होने की बात बताई। सूचना मिलते ही किला पुलिस ने भी आस पास तालाश करना शुरु कर दिया। जिसके बाद बुशरा के शव के मिलने वाले स्थान के कुछ दूर ही महरान का शव बरामद हो गया। पुलिस ने महरान के शव को कब्जे को कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
मां से 10 कदम की दूरी पर पड़ा रहा बच्चे का शव
किला में मां और बेटे की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गई। पुलिस ने मां की शव को पोस्टमार्टम पहुंचा दिया, लेकिन 10 कदम दूरी पर पड़ा उसके बेटे का शव पुलिस को नहीं दिखा । पति की सूचना पर गुरुवार को पुलिस दुबारा मौके पर गई और झाड़ियों की तलाशी ली । जिसके बाद बच्चे का शव मिल सका। उसके शरीर पर भी कई जख्म है । आज उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
महिला के शव के पास तलाश करने पर बच्चे का सभी मिला है । महिला ने सुसाइड किया है या यह हादसा इसके बारे में कुछ भी कह पाना मुश्किल है। -अरुण कुमार, इंस्पेक्टर किला
