मेयर पर मेहरबान हल्द्वानी पुलिस, नियम तोड़ने पर भी नहीं हुई कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। अनुशासन बनाए रखने के लिए पुलिस महकमा अपनों पर भी कार्रवाई करने से नहीं चूकता, लेकिन जब सत्ताधारी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की बात आती है, तब पुलिस अधिकारियों पर दबाव साफ दिखाई देता है। ऐसा ही हुआ मेयर डॉ.जोगेंद्र रौतेला के साथ। मेयर ने एमवी एक्ट और कोविड प्रोटोकॉल का खुलेआम …

हल्द्वानी, अमृत विचार। अनुशासन बनाए रखने के लिए पुलिस महकमा अपनों पर भी कार्रवाई करने से नहीं चूकता, लेकिन जब सत्ताधारी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की बात आती है, तब पुलिस अधिकारियों पर दबाव साफ दिखाई देता है।

ऐसा ही हुआ मेयर डॉ.जोगेंद्र रौतेला के साथ। मेयर ने एमवी एक्ट और कोविड प्रोटोकॉल का खुलेआम उल्लंघन किया, लेकिन पुलिस मेयर का चालान काटने की हिम्मत नहीं जुटा पाई।

मामला दो माह पहले नैनीताल रोड पर वुड पैकर होटल के पास का है। यहां इंस्पेक्टर ललिता पांडे कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने वालों का चालान काट रहीं थीं, लेकिन उन्होंने खुद मास्क नहीं लगाया था। ये मामला जब अखबारों में प्रकाशित हुआ तो इसे बड़ी लापरवाही मानते हुए एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने इंस्पेक्टर ललिता पांडे के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसके बाद उनका चालान किया गया।

अब ताजा मामला मेयर से जुड़ा है। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शहर आगमन पर मेयर ने बाइक रैली निकाली। मेयर बुलेट चला रहे थे, लेकिन न तो उन्होंने मास्क लगा रखा था और न हेलमेट। इस मामले में पुलिस अधिकारी कार्रवाई तय नहीं कर पाए।

संबंधित समाचार