केजरीवाल 28 नवंबर को रमाबाई अम्बेडकर मैदान में करेंगे ‘रोजगार गारंटी रैली’ को संबोधित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश 2022 चुनाव में आम आदमी पार्टी दमदारी से उतरने की तैयारी में लगी है। 403 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा के बाद आने वाली 28 नवंबर को लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान मे विशाल रैली करने जा रही है। आपको बता दें इस रैली में दिल्ली की मुख्यमंत्री और आम आदमी …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश 2022 चुनाव में आम आदमी पार्टी दमदारी से उतरने की तैयारी में लगी है। 403 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा के बाद आने वाली 28 नवंबर को लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान मे विशाल रैली करने जा रही है।

आपको बता दें इस रैली में दिल्ली की मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक भी हो रहे हैं। 28 नवंबर को दोपहर करीब 1 बजे केजरीवाल रमाबाई अम्बेडकर मैदान में इस रैली को संबोधित करेंगे।

गुरुवार आप पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह गुरुवार को प्रेस वार्ता कर इस होने वाली इस रैली की जानकारी देते हुए बताया कि इस रैली को रोजगार गारंटी रैली नाम दिया गया है।

आप के यूपी प्रभारी व राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने बताया कि रैली की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा बेरोजगारी से त्रस्त हैं। यहां बेरोजगारों को रोजगार के बजाय पुलिस की लाठियां मिलती हैं। बेरोजगारी से परेशान युवा आत्महत्या करने को मजबूर हैं।

संबंधित समाचार